HomeBiharतिरहुत शिक्षक एमएलसी चुनाव में एनडीए के नरेंद्र प्रसाद सिंह की बड़ी...

तिरहुत शिक्षक एमएलसी चुनाव में एनडीए के नरेंद्र प्रसाद सिंह की बड़ी जीत, 594 वोटों से पछाड़ा

लाइव सिटीज, पटना: तिरहुत सीट पर लहराया एनडीए का परचम: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूषण झा को 594 मतों के अंतर से पराजित कर अपनी बढ़त और जीत पक्की कर ली है.

एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने मतगणना के दौरान लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः 594 वोटों से आगे निकलकर प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया. दूसरे स्थान पर रहे भूषण झा ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन वोटों के इस बड़े अंतर को पार नहीं कर सके.

नरेंद्र प्रसाद सिंह की 594 वोटों से इस ऐतिहासिक जीत की खबर आते ही तिरहुत क्षेत्र के समर्थकों और एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देना और मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home