लाइव सिटीज, पटना: दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व अब करीब आ चुके हैं और विभिन्न महानगरों से इन त्योहारों में घर आने की इच्छा रखने वाले बिहारियों के लिए सफर बेहद महंगा हो चुका है। मुंबई से पटना का हवाई करिया तो लगभग 30 हजार रुपया पहुंच चुका है। बेलगाम हवाई किराये की वजह से इस दिवाली और छठ में अन्य शहरों से पटना आना मुश्किल है।
बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि से किराया चार गुना तक महंगा हो गया है। दिवाली से एक दिन पहले यानी सात नवंबर को बेंगलुरु पटना मार्ग पर न्यूनतम किराया 26 हजार और अधिकतम किराया 29 हजार के पार हो गया है।
हवाई किराये में मनमर्जी की वजह से एक परिवार को केवल पटना आने में एक लाख रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। बुकिंग एप के अनुसार सात नवंबर को दोपहर 2.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट का किराया 26 हजार 53 रुपये है।
वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस के दोपहर 1.10 का विमान का अधिकतम किराया 29,178 रुपये है। दिवाली के दिन इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 18 हजार 73 रुपये है जबकि सुबह 8.25 की फ्लाइट का अधिकतम किराया 24 हजार 215 रुपये है। सामान्य दिनों में छह से आठ हजार रहता है। 13 नवंबर को दोपहर 2.45 बजे के विमान का किराया 19 हजार 490 रुपये है।
मुंबई से पटना आने में सात नवंबर को अधिकतम किराया लगभग 30 हजार रुपये है। इस दिन सुबह 9.30 बजे के स्पाइस जेट के विमान का किराया 29 हजार 952 रुपये है। वेब चेन करते समय सीट चयन के लिए अतिरिक्त राशि भी देनी है। इस दिन इस मार्ग पर एयर इंडिया के शाम सात बजे के विमान का न्यूनतम किराया 18 हजार 812 रुपये है। वहीं इंडिगो के शाम 3.05 बजे का किराया 25 हजार 643 रुपये है। दस नवंबर को इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 18 हजार 812 रुपये है जबकि अधिकतम किराया 29 हजार 972 रुपये है।
