HomeBiharस्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, 3 रसोइया बर्खास्त, मिड-डे-मील में मिला था डिटर्जेंट

स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, 3 रसोइया बर्खास्त, मिड-डे-मील में मिला था डिटर्जेंट

लाइव सिटीज, नवादा: मिड-डे-मील खाने के बाद 34 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया. नूरसराय प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय के हेडमास्टर को सस्पेंड किया गया. साथ ही स्कूल में काम कर रहीं तीन रसोइयों को बर्खास्त कर दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी.

आपको बता दें कि जहां स्कूल में खाना खाने के दौरान कुछ बच्चों ने नमक मांगा. आरोप है कि नमक के डिब्बे में डिटर्जेंट पाउडर मिला था. जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. कुल 34 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था

मामले में रसोइया ने दावा किया कि नमक के डिब्बे में पहले से ही सर्फ मिला हुआ था. उसे इसकी जानकारी नहीं थी. बच्चों के नमक मांगने पर उसी डिब्बे से नमक परोस दिया गया. जबकि स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि कई बच्चे पहले ही खाना खाकर जा चुके थे, जबकि बाद में नमक मांगने वाले कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी.

घटना के बाद डीईओ हेमचंद्र ने कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर को निलंबित कर दिया. तीनों रसोइयों को भी कार्यमुक्त कर दिया गया. इसके अलावा डीपीओ और मध्यान्ह भोजन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. नूरसराय के बीईओ को मामले में दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home