HomeBiharबिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट: 21-23 अगस्त तक हैवी...

बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट: 21-23 अगस्त तक हैवी रेन की चेतावनी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून सक्रिय है। इससे विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में हैवी रेन और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है।

वहीं, मध्य और पूर्वी बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश, 30kmph की रफ्तार से हवा चलने का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

IMD के मुताबिक, 21, 22 और 23 अगस्त को बिहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी है।वहीं गंगा पटना में दिग्घा घाट पर 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां का वार्निंग लेबल 49.45 जबकि गंगा का यहां लेवल 49.56 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा गांधी घाट पर भी खतरे के निशान को 7 सेंटीमीटर पार कर गई है। यहां वार्निंग लेवल 48.60 है पर यहां गंगा का लेवल 48.67 पहुंच गया है। इसके अलावा हाथीदह में भी गंगा वार्निंग लेबल 40.76 को पार कर 41.51 मीटर यानी वार्निंग लेबल से 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home