HomeBiharPMCH में मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट, विरोध में...

PMCH में मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट, विरोध में इमरजेंसी सेवा ठप

लाइव सिटीज, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी पीएमसीएच की इमरजेंसी में बुधवार देर रात मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई. आरोप है कि मरीज के परिजनों ने एक इंटर्न डॉक्टर के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. डॉक्टर के सिर पर गहरी चोट लगी और काफी खून भी बह गया है

घायल इंटर्न डॉक्टर को ICU में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर पर दर्जनभर से अधिक टांके लगाए गए हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना के विरोध में गुरुवार सुबह से PMCH के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.

पीएमसीएच जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सत्यम कुमार ने बताया कि घटना के विरोध में अस्पताल की इमरजेंसी और OPD दोनों सेवाएं प्रभावित हुई हैं. सुबह से इमरजेंसी में नए मरीजों को भर्ती नहीं दिया जा रहा है, जबकि OPD में भी मरीजों की पर्ची नहीं काटी जा रही है.

हड़ताल के कारण अस्पताल पहुंच रहे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी प्राथमिक मांग अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इमरजेंसी में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments