HomeBihar‘आप खुद सरकार का हिस्सा हैं’, मदन सहनी के बयान पर पुलिस...

‘आप खुद सरकार का हिस्सा हैं’, मदन सहनी के बयान पर पुलिस प्रमुख का तीखा जवाब

लाइव सिटीज, पटना: मंत्री मदन साहनी ने पुलिस के विरुद्ध किस सोच और उद्देश्य से टिप्पणी की है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। परंतु उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि आप स्वयं सरकार का हिस्सा हैं। *अपने ही पुलिस बल पर आपके द्वारा आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।* माननीय मंत्री जी का बयान पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सरकार के आदेशों पर हर मौसम, हर महामारी, हर पर्व-त्योहार में परिवार से दूर, जंगल-झाड़ी, पहाड़ में हर विषम परिस्थिति में चुनौती को स्वीकार कर अपने कर्तव्य पथ पर पुलिस बल डटा रहता है। पुलिस अपने प्राणों की बाजी लगाकर कानून की रक्षा और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार स्थापित करने में बिहार पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के स्पष्टवादी व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व में बिहार पुलिस बेहतर कार्य कर रही है और अपराधियों के विरुद्ध न्यायोचित एवं कठोर कार्रवाई कर रही है। विकसित बिहार के निर्माण पथ पर अग्रसर बिहार को बनाने में पुलिस का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहार पुलिस के सभी कर्मियों से आग्रह है कि वे जनता के हित में पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए पारदर्शी रूप से कर्तव्य करें, ताकि पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास बना रहे।

यह सत्य है कि हर क्षेत्र और हर संस्थान में अपवाद होते हैं। बिहार पुलिस में भी यदि कोई पुलिसकर्मी कर्तव्य में कोताही बरतता है या गलती करता है, तो उसके विरुद्ध विभागीय या न्यायिक जाँच के उपरांत दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है, यहाँ तक कि सेवा से बर्खास्तगी भी की जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments