HomeBiharTRE-4 अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, 25 जुलाई तक BPSC को भेजी...

TRE-4 अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, 25 जुलाई तक BPSC को भेजी जाएगी अधियाचना, शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

लाइव सिटिज, पटना: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि TRE-4 भर्ती के लिए 25 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेजी जाए. उन्होंने साफ कहा कि विभागीय कार्यों में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी काम तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं.

बैठक में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों से मिलने वाले सभी आवेदनों का अधिकतम 30 कार्यदिवस के भीतर निपटारा किया जाए. उन्होंने विभाग में टीम वर्क को मजबूत करने और कामकाज में पारदर्शिता लाने पर भी जोर दिया.

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा TRE-4 भर्ती, मॉडल स्कूल और स्थानांतरण नीति को लेकर हुई. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि अधियाचना तय समय के भीतर BPSC को भेजी जा सके.

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि राज्य के सभी प्रखंडों में खोले जा रहे मॉडल स्कूलों में अब तक 4 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन हो चुका है. इस पर संतोष जताते हुए मंत्री ने अन्य राज्यों के मॉडल स्कूलों की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने और अगले सोमवार को इस विषय पर विशेष बैठक करने का निर्देश दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments