HomeBiharदो दिन से X-Ray के लिए बैठी थी बुजुर्ग...निशांत के पहुंचते ही...

दो दिन से X-Ray के लिए बैठी थी बुजुर्ग…निशांत के पहुंचते ही मचा हड़कंप, सिविल सर्जन पर कार्रवाई

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि भी मौजूद रहे. मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में एक बेहद भावुक पल देखने को मिला. भीड़ के बीच से एक बुजुर्ग महिला ने सीधे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को नाम से आवाज लगाई. महिला ने बताया कि वह कल से एक्स-रे कराने के इंतजार में परेशान बैठी है. मंत्री ने तुरंत आगे बढ़कर खुद बुजुर्ग महिला की मदद की.

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने निरीक्षण की शुरुआत सबसे पहले ट्रॉमा सेंटर से की. वहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका कुशलखेम जाना. इसके साथ ही उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया. उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनकर साफ-सफाई सुधारने के निर्देश दिए.

अस्पताल में जांच व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने कड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने लैब टेक्नीशियन और पैरामेडिकल कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए जरूरी प्रस्ताव विभाग को भेजने को कहा. मंत्री ने अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कुमार चौधरी को सभी कमियों को तत्काल दूर करने का अल्टीमेटम दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments