HomeBihar24 जिलों में येलो अलर्ट, बिहार में भयंकर बारिश और वज्रपात की...

24 जिलों में येलो अलर्ट, बिहार में भयंकर बारिश और वज्रपात की चेतावनी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 24 जिलों में भयंकर बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

उत्तर और पूर्वी बिहार के प्रमुख जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने को कहा है. इनमें सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज शामिल हैं

ग्रीन अलर्ट वाले क्षेत्रों में राजधानी पटना के अलावा जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, लखीसराय और बेगूसराय जिले शामिल हैं. इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना नहीं है, जिससे दैनिक कामकाजी जीवन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments