HomeBiharSDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, 84% अधिक...

SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, 84% अधिक संपत्ति देख मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

लाइव सिटीज, गोपालगंज: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने गोपालगंज सदर की एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह और रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में इंजीनियर उनके पति रितेश कुमार के घर पर बड़ी छापेमारी की है.

इस कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है. दोनों पति-पत्नी ने अपने सेवा काल में अपनी वैध आय से करीब 84 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है. इसी संबंध में विशेष निगरानी इकाई ने दोनों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का कांड दर्ज किया है.

विशेष न्यायाधीश निगरानी, पटना द्वारा निर्गत सर्च वारंट के तामिला के लिए विजिलेंस की अलग-अलग टीमें सुबह से ही कार्रवाई में जुटी हैं. दोनों पति-पत्नी के गोपालगंज और राजधानी पटना स्थित कुल सात स्थानों पर एक साथ छापामारी की जा रही है. गोपालगंज में 9 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे स्पेशल विजिलेंस के सीनियर डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी.

गोपालगंज में एसडीएम के सरकारी आवास और सरकारी कार्यालय दोनों जगहों पर विधिवत तलाशी ली गई, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया. सुबह से ही आवास के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई और स्थानीय पुलिस को अलर्ट पर रखा गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home