HomeBiharचलो, तुमको हिल स्टेशन घुमाऊंगा! फिर चलती ट्रेन से प्रेमी ने दिया...

चलो, तुमको हिल स्टेशन घुमाऊंगा! फिर चलती ट्रेन से प्रेमी ने दिया गर्लफ्रेंड को धक्का

लाइव सिटीज, पटना: पटना में एक नाबालिग लड़की को चलती ट्रेन से धक्का देने का मामला सामने आया है. घटना फुलवारीशरीफ रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. आरोप है कि लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा युवक उसे दिल्ली के रास्ते किसी हिल स्टेशन पर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने की बात कहकर उसे ट्रेन में बैठाया गया और कथित तौर पर चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया गया.

15 वर्षीय लड़की हाजीपुर में आरोपी युवक के साथ रह रही थी. बुधवार शाम आरोपी उसे घूमाने के बहाने अपने साथ लेकर निकला. उसने किशोरी को दिल्ली के रास्ते किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर ले जाने की बात कही थी. इसके बाद दोनों ट्रेन से सफर करने लगे.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने की बात कही थी. दोनों एक लोकल ट्रेन में सवार हुए. सफर के दौरान फुलवारीशरीफ रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी को ट्रेन के गेट के पास बुलाया.

किशोरी के बयान के मुताबिक, गेट के पास पहुंचने के बाद युवक ने उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया. ट्रेन से गिरने के कारण किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं.घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments