लाइव सिटीज, पटना: बिहार के अलग-अलग जिलों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां देखने के लिए मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आज राज्य में डबल अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने पटना, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, गयाजी, नवादा, जुमई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. मुंगेर, जुमई और नवादा में मौसम ज्यादा बिगड़ा रह सकता है. भारी से भी भारी बारिश हो सकती है. लेकिन बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. 18 सितंबर को भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. बक्सर, भोजपुर, अरवल, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
19 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है. इस तरह से मॉनसून की गतिविधियों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. अगले कुछ दिनों के दौरान कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है
