HomeBiharबिहार की नई कैबिनेट में करोड़पतियों की भरमार, CM सम्राट चौधरी से...

बिहार की नई कैबिनेट में करोड़पतियों की भरमार, CM सम्राट चौधरी से ज्यादा अमीर निकले 10 मंत्री

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट में कुल 32 मंत्री करोड़पति हैं, जबकि केवल तीन मंत्री ही लखपति श्रेणी में शामिल हैं. मुख्यमंत्री द्वारा जारी स्व-घोषित संपत्ति के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा कोटे से पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राम निषाद 31.86 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर मंत्री हैं

वहीं लोजपा रामविलास कोटे से गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सबसे कम संपत्ति वाले हैं, जिनकी कुल संपत्ति मात्र 27 लाख रुपये है. संजय टाइगर समेत कुछ अन्य मंत्रियों की संपत्ति भी लाखों में ही बताई गई है.

टॉप तीन सबसे अमीर मंत्रियों में दो महिला मंत्री शामिल हैं. रमा निषाद पहले स्थान पर हैं. वहीं पहली बार मंत्री बनी डॉ. श्वेता गुप्ता 29.24 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे स्थान पर जदयू कोटे से खाद्य आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी 22.39 करोड़ रुपये के साथ हैं. सम्राट सरकार में महिला मंत्रियों की संपत्ति कई पुरुष मंत्रियों से काफी अधिक है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित 11 मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इनमें शीला कुमारी (9.50 करोड़), दिलीप जायसवाल (9.33 करोड़), बुलो मंडल (9.25 करोड़), विजय कुमार सिन्हा (8.81 करोड़), श्रेयसी सिंह (7.62 करोड़), दामोदर रावत (6.70 करोड़) और कुमार शैलेंद्र (6.68 करोड़) प्रमुख हैं. खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संपत्ति 6.38 करोड़ रुपये है.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संपत्ति लगभग 3 करोड़ रुपये है. इसके अलावा सुनील कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, श्रवण कुमार, जमा खान और लेसी सिंह की संपत्ति भी करोड़ों में बताई जा रही है.

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री करोड़पति श्रेणी में आते हैं. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 3.13 करोड़ रुपये जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास 3.46 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments