HomeBiharअरबपति हैं प्रशांत किशोर, जानें नीरज सिन्हा और रेखा गुप्ता की कितनी...

अरबपति हैं प्रशांत किशोर, जानें नीरज सिन्हा और रेखा गुप्ता की कितनी है संपत्ति

लाइव सिटीज, पटना: पटना की हाई प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है. इस बार मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, घोषित संपत्ति, सार्वजनिक छवि और कानूनी पृष्ठभूमि को लेकर भी है.

भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जनसुराज की ओर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं, राजद ने रेखा गुप्ता पर दांव लगाया है, जबकि जनशक्ति जनता दल से वीणा मानवी चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में मतदाता भी उम्मीदवारों के पूरे प्रोफाइल को बारीकी से परख रहे हैं.

उम्मीदवारों के नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र के अनुसार शिक्षा के मामले में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सबसे आगे दिखाई देते हैं. उन्होंने पब्लिक हेल्थ में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ भी काम कर चुके हैं. चुनावी रणनीतिकार के रूप में उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर की रही है.

भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा स्नातक हैं और लंबे समय तक पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी स्नातक हैं और स्थानीय राजनीति में सक्रिय रही हैं. इस तरह शैक्षणिक योग्यता के लिहाज से प्रशांत किशोर का प्रोफाइल सबसे मजबूत माना जा रहा है.

प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास 111 करोड़ की चल संपत्ति है, 86 करोड़ की अचल संपत्ति है.यह जानकारी उन्होंने चुनावी हलफनामे में दी है. पत्नी के पास 12 करोड़ की अचल संपत्ति, 89 करोड़ की चल संपत्ति है. उन्होंने बैंक से 5 करोड़ 77 लाख रुपए का लोन भी ले रखा है. इस हलफनामे के अनुसार प्रशांत किशोर 233.78 करोड़ के मालिक हैं. प्रशांत किशोर के नाम 1207755232 रुपया है. पत्नी के पास 1129387039 रुपए है और बच्चे के नाम पर 719281 रुपए हैं.

दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने अपेक्षाकृत कम संपत्ति घोषित की है. उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को सामान्य बताया है. वहीं राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता की घोषित संपत्ति भाजपा उम्मीदवार से अधिक है. चुनावी मैदान में यह पहलू भी मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home