HomeBiharवैशाली नाव हादसे से पसरा मातम, 13 की मौत पर चिराग पासवान...

वैशाली नाव हादसे से पसरा मातम, 13 की मौत पर चिराग पासवान और तेजस्वी यादव ने जताया शोक

लाइव सिटीज, वैशाली: वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार की रात दिल दहला देने वाला नाव हादसा हो गया. भोज खाने जा रहे 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में नाबालिग बच्चे और बच्चियां भी शामिल हैं. हादसे के बाद पूरे प्रखंड में कोहराम मच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

राघोपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने वैशाली के जिलाधिकारी से टेलीफोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. हादसे में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home