HomeBiharबिहार के नालंदा में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से...

बिहार के नालंदा में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे; कई ट्रेनों के परिचालन पर…

लाइव सिटीज, नालंदा: फतुहा-नटेसर रेलखंड पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। हिलसा रेलवे स्टेशन के समीप एक खाली मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई और इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, खाली मालगाड़ी फतुहा से नटेसर की ओर जा रही थी।हिलसा स्टेशन में प्रवेश के दौरान अचानक उसके चार डिब्बे बेपटरी हो गए। संयोगवश घटना के समय मालगाड़ी की रफ्तार काफी कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन ने वरीय रेल अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पटना से दुर्घटना राहत दल को मौके के लिए रवाना किया गया।जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे हुए है। हादसे का असर रेल सेवा के साथ-साथ सड़क यातायात पर भी पड़ा है।हिलसा-चिकसौरा मार्ग समेत कई रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे के टीआई कुंदन कुमार ने बताया कि हादसे के समय मालगाड़ी की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे से कम थी। प्रथम दृष्टया दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments