HomeBiharबिहार में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा: इतने कम किराए में करें...

बिहार में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा: इतने कम किराए में करें वाल्मीकिनगर की हवाई सैर, 18 जुलाई से उड़ान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 का शुभारंभ करेंगे. पर्यटन विभाग और सिविल विमानन विभाग की संयुक्त पहल से शुरू की जा रही इस योजना के तहत पर्यटक अब बिहार के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों तक हेलीकॉप्टर के जरिए आसानी से पहुंच सकेंगे. योजना की ऑनलाइन बुकिंग 13 जुलाई से शुरू होगी, जबकि 18 जुलाई से हेली टूरिज्म सेवा का औपचारिक संचालन प्रारंभ हो जाएगा.

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में पश्चिम चंपारण का वाल्मीकिनगर, कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर और नालंदा का राजगीर हेली टूरिज्म योजना में शामिल किए गए हैं. वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय विमान का उपयोग किया जाएगा, जबकि कैमूर और राजगीर के लिए 6+2 सीटर किराये के हेलीकॉप्टर उपलब्ध रहेंगे. प्रत्येक उड़ान में अधिकतम पांच सीटें पर्यटकों के लिए आरक्षित होंगी.

पटना से वाल्मीकिनगर के लिए हर शनिवार और रविवार सुबह 10 बजे तथा दोपहर 3 बजे उड़ान भरेगी. वापसी क्रमशः सुबह 11 बजे और शाम 4:30 बजे होगी. इस रूट पर (Bihar Heli Tourism) प्रति सप्ताह 20-20 सीटों की व्यवस्था रहेगी.

पटना-राजगीर-पटना हेलीकॉप्टर सेवा भी सप्ताहांत में संचालित होगी. इसके तहत सुबह 9:30 बजे प्रस्थान और 10:30 बजे वापसी होगी. वहीं पटना-कैमूर (करमचट डैम हेलिपैड)-पटना सेवा सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे तक लौट आएगी. दोनों मार्गों पर प्रति सप्ताह 10-10 सीटें उपलब्ध रहेंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments