HomeBiharकल पिता और बेटे को उतारा था मौत के घाट, आज पुलिस...

कल पिता और बेटे को उतारा था मौत के घाट, आज पुलिस ने कर दिया हाफ एनकाउंटर

लाइव सिटीज, वैशाली: वैशाली जिले में पुलिस का बेहद सख्त और ताबड़तोड़ ऐक्शन देखने को मिला। बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजसन गांव में रास्ते के मामूली विवाद को लेकर एक फौजी और उसके पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और मृतक के भतीजे जगदीश राय को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर में दबोच लिया। दिलावरपुर हेमती गाछी के पास हुई इस पुलिस मुठभेड़ में आरोपी जगदीश राय के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थीं। सोमवार को पुलिस को बिदुपुर के दिलावरपुर हेमती गाछी इलाके में आरोपी जगदीश राय के छिपे होने की सूचना मिली। जब पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया, तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है और फिलहाल अस्पताल में उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मृतक फौजी जितेंद्र कुमार राय 9 जुलाई को अपने बहनोई दिनेश कुमार राय की करंट लगने से हुई मौत की सूचना पाकर छुट्टी लेकर घर आया था। वो 9 जुलाई को अपने बहनोई के दाह संस्कार में व्यस्त रहा और 10 जुलाई को घर वापस लौटा था। जैसे ही वह घर पहुंचा, आरोपी जगदीश राय अपने पूरे परिवार के साथ पुराने विवाद को लेकर दोबारा झगड़ा करने लगा, जो अंततः रविवार को इस दोहरे हत्याकांड में बदल गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home