HomeBiharAK-47 से भून दूंगा', बिहार में BJP विधायक को जान से मारने...

AK-47 से भून दूंगा’, बिहार में BJP विधायक को जान से मारने की धमकी

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक रंजन कुमार को कथित तौर पर AK-47 से जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद अब धमकी, मारपीट और पुलिसिया जांच तक पहुंच गया है। पूरे मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

भाजपा विधायक रंजन कुमार ने मिठनपुरा थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विधायक का आरोप है कि कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार और पताही के एक युवक ने सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने की साजिश रची।

विधायक के मुताबिक आरोपी लगातार मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहा था। बीती रात उसने विधायक की तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट डाला, जिससे उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments