लाइव सिटीज, मोकामा: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी हो रही है। तिलकोत्सव हो गया है। अब बड़े धूमधाम के साथ शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस शादी बड़ी चर्चा है। खासतौर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता की बड़ी चर्चा है, लेकिन बारिश ने अनंत सिंह की चिंता बढ़ा दी है।
अनंत सिंह ने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण तीन-चार दिनों से हो रही बारिश ने कई चीजों को बिगाड़ दिया है। कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं उतरेगा। अब आलू-बालू छिटके काम चलेगा।
अनंत सिंह ने कहा कि कहा कि बारिश में कोई काम करने में नहीं बनता है। तीन दिनों से ऐसी ही बारिश हो रही है। लेकिन पानी ने पूरा तंग कर दिया है। कादो (कीचड़) में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, कादो में प्लेन नहीं गिरेगा, कादे में कुछ काम नहीं होगा। बारिश के कारण पूरे इलाके की मिट्टी खराब हो गई है। इधर, केवाल मिट्टी है, बलवाही मिट्टी नहीं है। सूखने में टाइम लगता है। अभी भी बारिश छूट जाए, तब भी काम हो सकता है। बालू बिछाकर भरपाई की कोशिश होगी।
अनंत सिंह ने कहा कि बारिश के आगे कोई चारा नहीं है। हेलीकाप्टर से भी कई मेहमान आने वाले थे। 25 लोगों की लिस्ट बनी थी। इसके लिए हेली पैड भी तैयार था। लेकिन कहीं अब आने का उपाय नहीं है। हेलीकॉप्टर के उतरने की तो अब दूर-दूर तक संभावना नहीं है। धूप भी उग जाने के बावजूद हेलीकॉप्टर के आने की संभावना नहीं है। अब जो भी आएगा, वो सड़क मार्ग से ही आएगा।
