HomeBiharबिहार विधान परिषद में आज 8 नए MLC लेंगे शपथ, जानें किसे...

बिहार विधान परिषद में आज 8 नए MLC लेंगे शपथ, जानें किसे किस सीट से मिली जीत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आज सोमवार को विधान परिषद के सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें कार्यकारी सभापति रामवचन राय सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे.

विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हाल ही में चुनाव कराया गया था. इनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल थीं.चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी आठ सदस्यों के नाम बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग ने 17 नवंबर को जारी गजट में प्रकाशित किए हैं.

पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत हासिल की है. दरभंगा स्नातक सीट से आरजेडी के अनिल कुमार झा विधान पार्षद चुने गए हैं. तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी और कोसी स्नातक सीट से बीजेपी के डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की है.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो पटना शिक्षक सीट से आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार चुने गए हैं. दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की है. तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह और सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय डॉ. राहुल राज विधान पार्षद बने हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home