HomeBiharBihar TRE-4 का शेड्यूल जारी, 16 से 19 दिसम्बर के बीच होगी...

Bihar TRE-4 का शेड्यूल जारी, 16 से 19 दिसम्बर के बीच होगी परीक्षा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर संभावित उम्मीदवार काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा-4  (TRE-4) से पहले STET करवाने की मांग कर रहे थे. अब उनकी ये मांग सरकार ने मान ली है. क्योंकि TRE-4 शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 

बिहार में 16 से 19 दिसम्बर के बीच  शिक्षक भर्ती परीक्षा-4  का आयोजन किया जाएगा. वहीं अगले साल यानी 2026 के जनवरी में इसका रिजल्ट जारी करने की भी बात कही गई है. शिक्षा विभाग ने 20 से 24 जनवरी के बीच परिणाम की घोषणा कर देने की बात कही है. 

वहीं STET परीक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सितंबर महीने में ही STET परीक्षा का फॉर्म भरा जाएगा. बिहार में अभ्यर्थी लगातार TRE 4 के पहले STET परीक्षा की मांग कर रहे थे. इसके लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे थे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home