HomeBihar4 सितंबर को बिहार बंद, NDA नेता पीएम मोदी की मां को...

4 सितंबर को बिहार बंद, NDA नेता पीएम मोदी की मां को गाली देने का करेंगे विरोध

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले में एनडीए ने कड़ा विरोध जताते हुए बिहार बंद का आह्वान किया है. बंद की घोषणा मंगलवार को पटना में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई. एनडीए नेताओं ने बताया कि 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद रहेगा.

इस दौरान एनडीए ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं (इमरजेंसी सर्विसेज) को बाधित नहीं किया जाएगा. बंद शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देकर जिस तरह से उनका अपमान किया गया है, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक बयान का एनडीए के सभी घटक दल जोरदार विरोध करेंगे.

घोषणा के अनुसार, बीजेपी महिला मोर्चा को बंद की कमान सौंपी गई है. महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे और एकजुटता दिखाते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home