HomeBiharयुवा नेता राजू दानवीर ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को...

युवा नेता राजू दानवीर ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दी 10-10 हजार की आर्थिक मदद, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, नालंदा: हिलसा के मलावाँ ग्राम में बीते शनिवार हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक और आक्रोश में डूबो दिया है। इस हादसे में 9 मासूम जिंदगियां असमय काल के गाल में समा गईं। आज युवा नेता राजू दानवीर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मृतकों के बच्चे – बच्चियां की शिक्षा और विवाह एवं बेरोजगार युवा को भी रोजगार दिलाने में राजू दानवीर ने मदद करने की बात कही।

परिजनों से मिलते ही राजू दानवीर की आंखें नम हो गईं। उन्होंने हर एक मृतक परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। इसके अलावा पीड़ित परिजनों को शादी, शिक्षा और रोजगार के लिए भी मदद करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि यह मदद तो केवल एक संवेदना है, असली मदद सरकार को करनी होगी। हर परिवार को कम से कम 25-25 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि इस त्रासदी ने इन घरों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया है।

राजू दानवीर ने हादसे की वजहों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेवजह खड़ी गाड़ियों और लापरवाहियों के कारण इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। प्रशासन को इस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सड़क पर गाड़ियां पार्क करने वाले लोगों को किसी कीमत पर बख्शा न जाए, वरना ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहेगी।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सड़क पर गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियों को सख्ती से रोका जाए। साथ ही, मृतकों के परिवारों को न केवल मुआवजा मिले, बल्कि उनके पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएं।

राजू दानवीर ने अंत में कहा कि यह हादसा केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज का दुःख है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें और प्रशासन को भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर करें। यह घटना हम सबके लिए एक चेतावनी है कि अब और लापरवाही नहीं चलेगी।

इस मौके पर मनीष यादव, बबलू यादव, मुकेश पासवान, राजू कुमार,गुलशन कुमार,राजनीतिष कुमार, भोला यादव,कौशल कुमार, अजीत कुशवाहा, नवीन कुमार, प्रमोद यादव एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home