HomeBiharरोहिणी आचार्य के बर्थडे पर लगा पोस्टर, लिखा- ना हौसला टूटा ना...

रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर लगा पोस्टर, लिखा- ना हौसला टूटा ना हिम्मत हारी, अकेले गद्दारों पर भारी हूं

लाइव सिटीज, पटना: आज रोहणी का जन्मदिन है.खास बात यह है कि इस मौके पर लालू प्रसाद अपनी बेटी रोहिणी के साथ ही सिंगापुर में हैं. पटना में पोस्टर लगाए गए हैं. जबकि रोहिणी ने सिंगापुर में अपने पिता के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. इससे जुड़ा वीडियो रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

वीडियो में देखा गया कि रोहिणी आचार्य अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर केक काट रही हैं. इसके साथ ही दूसरे वीडियो में देखा गया कि रोहिणी अपने हाथ से पिता लालू प्रसाद को मिठाई खिला रही हैं. इस तरह से यह वीडियो भी शेयर किए जाने के बाद खूब चर्चा में है.

साथ ही रोहिणी लिखा, ‘अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं. जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है.’

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर राजद ऑफिस और राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्य की तस्वीर है. साथ ही लिखा है- ‘न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है. मैं लड़ना जानती हूं. अकेले गद्दारों पर भारी हूं. मैं लालू जी की बेटी हूं. मेरा लहू बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments