HomeBiharखगड़िया में बेटी की हत्या, माता-पिता समेत दो बच्चे गंभीर, जाँच में...

खगड़िया में बेटी की हत्या, माता-पिता समेत दो बच्चे गंभीर, जाँच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, खगड़िया: जिले के चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ में  खूनी खेल खेला गया. अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में एक विवाहित महिला की मौत हो गई. वहीं उसके माता-पिता और दो मासूम बच्चे जख्मी हो गए. मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में की गई है, जो कुछ महीने पहले ही अपने मायके आई थी.

घटना में मृतका अर्चना कुमारी के पिता जयकांत पासवान (50), मां पार्वती देवी, बेटी परी कुमारी और बेटा यश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सोमवार सुबह करीब 5 बजे सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने अर्चना कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जयकांत पासवान और उनकी पत्नी पार्वती देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. सदर एसडीपीओ मुकुल रंजन सोमवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments