HomeBiharशिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराए गए...

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराए गए भर्ती

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दिल्ली से वापस लौटने के क्रम में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी देखरेख की जिसके बाद उनकी तबियत में सुधार आया. 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम सुप्रीमो  शिबू सोरेन एयरपोर्ट पहुंच चुके थे. लेकिन उन्हें दिशोम गुरु की तबियत बिगड़ने के बाद एयरपोर्ट से हीं वापस लौटना पड़ गया.

जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ अस्पताल गए थे. उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबियत अभी काफी अच्छी हो गई है.उनकी तबियत में सुधार हो जाने के बाद सीएम रांची वापस लौट रहे हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home