HomeBiharपटना में हादसा, पूर्व विधायक की गाड़ी ने बच्ची को मारी टक्कर,...

पटना में हादसा, पूर्व विधायक की गाड़ी ने बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर मौत, ड्राइवर अरेस्ट

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पूर्व विधायक की कार से टक्कर लगने के बाद नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे कोतवाली थाना इलाके के हड़ताली मोड़ के समीप हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ले गाड़ी को जब्त करने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार विक्रम के पूर्व विधायक अनिल कुमार सिंह की गाड़ी से बच्ची को टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उस गाड़ी में पूर्व विधायक अनिल कुमार खुद गाड़ी के अंदर बैठे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। लोगों के भीड़ को हटाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व विधायक अनिल कुमार की गाड़ी (JH01-DH-3333) को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संबंध में गांधी मैदान यातायात थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने विधायक के गाड़ी को जप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home