HomeBiharराजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद का एसटीएफ पटना में तबादला, राजगीरवासी मर्माहत

राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद का एसटीएफ पटना में तबादला, राजगीरवासी मर्माहत

लाइव सिटीज, नालंदा: राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद का एसटीएफ पटना में तबादला कर दिया गया है। जिसके कारण लोग काफी उदास है। मुश्ताफ अहमद का पटना एसटीएफ में तबादला कर दिया गया है। एक और जहां पुलिस और पब्लिक के बीच रिश्ता टूटते जा रहा है। तो वहीं ,नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर से एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है।

जहां की थानाध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद का तबादला हो जाने पर राजगीरवासी मर्माहत है। और आज इतिहास में पहली बार इस तरह की विदाई समारोह आयोजित कर घोड़े टमटम के साथ विदाई देने की काम किया है। जो अपने आप में एक अलग झलक देखने को मिला है। इस दौरान राजगीर थानाध्यक्ष के द्वारा किए गये कार्य को नहीं भूलाने की बात कहते नजर आये है।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद शराब के विरुद्ध चला रहे अभियान के दौरान घायल हो गए थे ।बताया जा रहा है कि उनका एक हाथ टूट गया था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।बावजूद इसके राजगीर थानाध्यक्ष ने शाबाशी का परिचय देते हुए भारी मात्रा में इंग्लिश शराब की बरामद की। इस मामले में एक महिला सहित दो शराब तस्करों की गिरफ्तारी भी की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments