HomeBiharबिहार के युवक की रांची में पत्थर से कुचकर हत्या, जांच में...

बिहार के युवक की रांची में पत्थर से कुचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भुइया टोली में अपराधियों ने युवक राजेश शाह की पत्थर से कुच कर हत्या कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

कोतवाली थानेदार शैलेश प्रसाद का कहना है कि भुइया टोली में रहने वाले लोगों ने देखा कि सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है. युवक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. युवक के मोबाइल का डिटेल खंगाला जा रहा है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मृतक को काफी कम देखा जाता था. मृतक अक्सर बाहर रहता था. पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालने के बाद इस मामले में सुराग मिलेगा. पुलिस मोहल्ले के समीप लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home