HomeBiharनीरज कुमार और अनंत सिंह पर सवाल से बचते दिखे नेता, बोले-...

नीरज कुमार और अनंत सिंह पर सवाल से बचते दिखे नेता, बोले- जदयू के अंदरूनी घमासान से हमें क्या लेना-देना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू के एमएलसी नीरज कुमार और मोकामा के विधायक अनंत सिंह के बीच जारी जुबानी जंग पर आनंद मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस विवाद में सीधे तौर पर पड़ने से परहेज किया और कहा कि जदयू के अंदर क्या चल रहा है, यह पार्टी के लोग ही जानें।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के सवाल पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि वे सबसे बिल्कुल अलग चल रहे हैं. नीरज कुमार और अनंत सिंह का जिक्र आने पर भी उन्होंने दो-टूक जवाब दिया. जदयू के अंदरूनी घमासान पर उन्होंने कहा कि यह जदयू वाले जानें. आज राजनीति की बात नहीं, वे राजनीति से ऊपर उठकर मां के उत्सव में शामिल हुए हैं. इस अवसर पर लोजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, बजरंगी सिंह सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे.

आनंद मोहन ने कहा कि हम इन सबसे बिल्कुल अलग चल रहे हैं. यह जदयू वाले जानें. आज राजनीति की बात नहीं, आज हम राजनीति से ऊपर उठकर, मां भगवती के उत्सव में सहभागी बनने आए हैं.आनंद मोहन ने कहा कि दुर्गा पूजा सत्य की जीत का पर्व है और अन्याय के विनाश का उद्घोष. उन्होंने बताया कि यह महापर्व सदियों से पूरे हिंदुस्तान में अदम्य उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है. बिहार और बंगाल में इसकी धूम आसमान छूती है.

उन्होंने महिषासुर के अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि जब धरती कांप रही थी और प्रतिकार का साहस किसी में नहीं बचा था, तब मां भगवती दुर्गा रौद्र रूप धारण कर रणभूमि में उतरीं. इस देश ने देखा कि नारी शक्ति ने अन्याय का समूल नाश किया, न्याय की स्थापना की और सत्य का विजय-ध्वज फहराया. यह हमारी गौरवशाली परंपरा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home