HomeBiharपटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई राहगीरों को कुचलने के...

पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई राहगीरों को कुचलने के बाद पलटी गाड़ी; 80 मीटर दूर जाकर गिरी, सड़क पर तड़पते रहे लोग

लाइव सिटीज, पटना: पटना के अटल पथ पर सोमवार रात एक स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया। इसके बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद हवा में उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

हादसा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर के पास हुआ, जहां गाड़ी ने करीब 500 मीटर के दायरे में कई लोगों को कुचला। घायल लोग सड़क किनारे तड़पते दिखे। 6 से ज्यादा लोग इस हादसे में जख्मी हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। चालक रफ ड्राइविंग करते हुए राहगीरों को कुचलकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उस स्कॉर्पियो पर जेडीयू पार्टी का झंडा लगा हुआ था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 JY 6754 बताया गया है।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे में घायलों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home