HomeBiharपटना में विजयादशमी पर बदला रहेगा ट्रैफिक रूट: 15 प्रमुख सड़कें रहेंगी...

पटना में विजयादशमी पर बदला रहेगा ट्रैफिक रूट: 15 प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद, सुबह 11 बजे से नो-एंट्री लागू

लाइव सिटीज, पटना: पटना में 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर गांधी मैदान में होने वाले रावण वध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। भारी भीड़ और वीआईपी-वीवीआईपी की आवाजाही को देखते हुए यातायात पुलिस ने गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला किया है। डाकबंगला और भट्टाचार्य चौराहे से गांधी मैदान की ओर गाड़ियां नहीं जा सकेंगी। वहीं, नेहरू पथ से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को आयकर गोलंबर के पास डायवर्ट किया जाएगा।

यह व्यवस्था 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से रावण वध कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाओं और अधिकृत पास वाले वाहनों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। ऐसे में विजयादशमी पर घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी रखना जरूरी है।

  1. डाकबंगला चौराहा और भट्टाचार्य मोड़
  2. इन दोनों चौराहों से गांधी मैदान की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। डाकबंगला से गाड़ियों को न्यू डाकबंगला रोड और भट्टाचार्य मोड़ से राजेंद्र पथ की ओर भेजा जाएगा।
  3. जेपी गंगा पथ और जेपी गोलंबर

  4. आयुक्त कार्यालय के सामने गोलंबर से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। रामगुलाम चौक से पश्चिम जेपी गोलंबर की तरफ भी गाड़ियां नहीं जा सकेंगी। जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रखा जाएगा।

  1. इस रास्ते पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस ओर से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

4. ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज मोड़

दोनों मोड़ से पश्चिम दिशा में गांधी मैदान की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। आईएमए हॉल, होटल पनास, ट्विन टावर और मौर्या होटल के पास बने कटिंग से भी गांधी मैदान की ओर गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी।

5. अशोक राजपथ और गोविंद मित्रा रोड

गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम कारगिल चौक की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस इलाके से गांधी मैदान जाने की योजना बना रहे लोगों को दूसरे मार्ग से निकलना होगा।

6. बुद्ध मार्ग

कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहे तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। इस मार्ग पर वाहन लेकर निकलने से पहले वैकल्पिक रूट की जानकारी कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home