लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 10,845 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है. उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया.
सम्राट चौधरी ने कहा कि त्योहारों से पहले मिली यह राशि राज्य की जरूरी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को गति देने में मदद करेगी. इससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को मजबूती मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह सहयोग विकसित और समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
