HomeBiharबिहार में टाइगर पुलिस जवान की अगवा कर हत्या, स्मैक तस्करों पर...

बिहार में टाइगर पुलिस जवान की अगवा कर हत्या, स्मैक तस्करों पर वारदात को अंजाम देने का शक

लाइव सिटीज, जहानाबाद: जहानाबाद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जवान गुरुवार रात से लापता थे। शनिवार को उनका शव दरधा नदी से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, स्मैक तस्करों ने जवान पर लाठी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

स्मैक तस्करों को पकड़ने निकले थे तीन जवान

यह पूरा मामला जहानाबाद जिले का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 5 नवंबर की देर शाम नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गया जिले के बेलागंज से एक स्मैक सप्लायर नशीले पदार्थों की खेप लेकर जहानाबाद पहुंचने वाला है।

सूचना मिलने के बाद तस्कर को पकड़ने के लिए टाइगर मोबाइल के तीन जवानों को एसएस कॉलेज के पास भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सप्लायर और उसके साथियों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान तस्कर गिरोह के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिसकर्मियों और आरोपियों के बीच हाथापाई और झड़प होने लगी।

झड़प के बाद अचानक लापता हो गए धनेश्वर

बताया जा रहा है कि झड़प और अफरातफरी के बीच दो जवानों ने मुख्य स्मैक सप्लायर को पकड़ लिया। गिरोह के दूसरे सदस्य मौके से भागने लगे। इसी दौरान टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव अचानक लापता हो गए।काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। घटनास्थल के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआत में आशंका जताई गई कि स्मैक तस्करों ने जवान का अपहरण कर लिया है।

सरकारी पिस्टल, मोबाइल और पर्स भी बरामद

जवान के शव के साथ उनकी सरकारी सर्विस पिस्टल, मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन सामानों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home