HomeBiharबिहार में पुलिस टीम पर परिजनों का धावा, जवानों से मारपीट कर...

बिहार में पुलिस टीम पर परिजनों का धावा, जवानों से मारपीट कर कैदी को जबरन छुड़ाया

लाइव सिटीज, सहरसा: सहरसा में पुलिस टीम पर हमला कर कैदी को जबरन छुड़ाने का मामला सामने आया है। इस दौरान परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने की भी कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपित के स्वजन और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया और पुलिस अभिरक्षा से आरोपित को छुड़ाकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और एक पुलिस पदाधिकारी का सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया।

पुलिस के आवेदन के अनुसार, टीम सशस्त्र बल के साथ गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कांड संख्या 144/26 का फरार प्राथमिकी आरोपित डिम्पल विश्वास उर्फ धीरेंद्र विश्वास सोनवर्षाराज बाजार में पुराने अस्पताल के पास एक दुकान में बैठा है।

आरोप है कि बीरबल कुमार, प्रमोद विश्वास उर्फ मल्लू, हनी विश्वास, गौतम विश्वास, इंदल विश्वास, दिनेश विश्वास, सुरेन विश्वास, सोनू विश्वास, अनिता देवी, मनीषा कुमारी, गंगो देवी और आठ-दस अज्ञात महिला-पुरुषों ने लाठी-डंडे, थप्पड़ और मुक्कों से पुलिस टीम पर हमला किया।मारपीट में एक पुलिस पदाधिकारी के बाएं हाथ का अंगूठा मरोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों की वर्दी खींचकर नेम प्लेट और कलम तोड़ दी गई। सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित प्रमोद कुमार उर्फ मल्लू को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home