HomeTrendingअवैध उत्खनन के दौरान हादसा : चाल धंसने से महिला की मौत, हादसे...

अवैध उत्खनन के दौरान हादसा : चाल धंसने से महिला की मौत, हादसे में 6 घायलों को भेजा गया अस्पताल

लाइव सिटीज, निरसा: खबर है निरसा की जहां ईसीएल मुगमा एरिया के राजपुरा कोलियरी में मंगलवार सुबह अवैध उत्खनन करने के दौरान चाल धंसने से एग्यारकुंड दक्षिण की 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में इलाज हो रहा है.

बता दें कि ईसीएल मुगमा एरिया के राजपुरा कोलियरी में प्रतिदिन की भांति मंगलवार को बड़ी संख्या में महिला व पुरुष अवैध उत्खनन करने राजपुरा कोलियरी के चालू खदान में अवैध उत्खनन स्थल के जगह हल्की सी आवाज हुई तो अवैध उत्खनन कर रहे लोग आवाज सुनकर भागने लगे और50वर्षीय मृतक महिला जमा कोयले को भीतर से निकालने लगे तभी जोरदार आवाज के साथ चाल धंस गया और महिला भीतर ही दब गई. महिला के साथ कोयला लाने गए बाकी के सभी साथी को भी चोटें आई है.

महिला को चाल के दबा देख सभी चिल्लाने लगे तो आस-पास के लोग भी जुट गए. आनन-फानन में सभी मिल जुलकर महिला को निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.परिवार वालों के द्वारा गोपनीय तरीके से खुदिया नदी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है. वहीं गलफरबाड़ी पुलिस एवं ईसीएल प्रबंधन घटना से इनकार कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home