HomeBiharडांसर को देख खुद को नहीं पाए रोक JDU के पूर्व विधायक,...

डांसर को देख खुद को नहीं पाए रोक JDU के पूर्व विधायक, कुर्ता उठाकर खूब नाचे

लाइव सिटीज, सीवान: बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के दो नेता अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल हो या पूर्व जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह, डांस देखकर दोनों खुद को रोक नहीं पाते हैं. कई ऐसे मौके आए जब दोनों नेता बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ चुके हैं. ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां JDU के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह का डांस लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में सीवान के ब़ड़हरिया से जेडीयू के विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह डांसर के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं. स्टेज पर चढ़े श्याम बहादुर सिंह भोजपुरी गाने ‘दारु बाजारु ह चढ़ जाला हो’ पर कुर्ता उठाकर डांसर के साथ झूम रहे हैं. वायरल वीडियो बीते 1 जनवरी की रात का बताया जा रहा है. सीवान के तरवारा बाजार में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें पूर्व जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह बतौर अतिथि के तौर पर पहुंचे हुए थे.

इस मौके पर ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था. स्टेज पर डांसर डांस कर रही थी, जिसे देखकर पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाए. इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर फसे सोशल मीडिया से शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home