HomeBiharबहू के प्यार में पागल हुआ ससुर, बेटे ने किया विरोध तो...

बहू के प्यार में पागल हुआ ससुर, बेटे ने किया विरोध तो हथौड़ा मारकर उतार दिया मौत के घाट

लाइव सिटीज, सुपौल: बिहार के सुपौल में एक पिता पर अपने सगे बेटे की हत्या का आरोप लगा है. पिता ने हथौड़ा मारकर बेटे की जान ले ली. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था. अपनी पत्नी से पिता के अवैध संबंध का बेटे ने विरोध किया तो बाप ने बेटे की जान ले ली. मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी NH-57 के पास की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि माकर गढ़िया वार्ड 15 पंचायत झिल्लाडूम्री थाना सरायगढ़ भपटियाही गांव के रहने वाले हरिनारायण यादव का अपनी बहु से अवैध संबंध था. इस अवैध संबंध का उसका बेटा विरोध करता था. इसको लेकर घर में रोज झगड़े होता थे. इसके बाद अवैध संबंध में बाधक बन रहे बेटे को हरिनारायण यादव ने रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतार दिया.

इधर किशन यादव की मौत के बारे में मृतक के छोटे भाई की पत्नी कविता देवी ने बड़ा खुलासा किया है- कविता देवी ने बताया कि कृष्णा यादव की पत्नी से ससुर हरि नारायण यादव का अवैध संबंध था.मृतक किशन यादव को उनके पिता वर्षों से घर नहीं आने देते थे. इसको लेकर घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता था. घटना के दिन भी इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद ससुर ने हथौड़ा मारकर कृष्णा यादव की हत्या कर दी. कविता देवी ने कहा कि बहू से अवैध संबंध को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बैठाया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home