HomeBiharछोटे भाई ने दो भाइयों को मारी गोली…एक की मौतः दूसरा पटना...

छोटे भाई ने दो भाइयों को मारी गोली…एक की मौतः दूसरा पटना रेफर, मधेपुरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के बेटे सभी

लाइव सिटीज, मधेपुरा: मधेपुरा में युवक की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसके छोटे भाई पर लगा है. घटना शुक्रवार की रात की है. जहां आपसी विवाद में एक सनकी भाई ने दो बड़े भाई को गोली मार दी. गोली लगने से एक भाई की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि दूसरे को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. परिजनों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

मृतक की पहचान भिरखी वार्ड-25 निवासी बालेश्वर भगत के बेटे सिंकू कुमार (32) के रूप में हुई. बताया गया कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर भगत के तीसरे बेटे राहुल कुमार अपने से बड़े दो भाई रमण कुमार (40) और सिंकू कुमार (32) को गोली मार दी. दोनों भाई को दो-दो गोली लगी है.

इस बारे में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आपसी विवाद में सगे भाई ने अपने दो बड़े भाई को गोली मारी है. जिसमें से सिंकू कुमार की मौत हो गई है. वहीं दूसरे भाई को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home