HomeBiharBJP का सदस्यता अभियान दो सितंबर से शुरू, जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

BJP का सदस्यता अभियान दो सितंबर से शुरू, जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

लाइव सिटीज, पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया ​कि दो सितंबर से भाजपा का सदस्‍यता अभियान शुरुआत होगी. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा करने वाले हैं. जायसवाल ने कहा कि आप मोबाइल नंबर पर कॉल करके, वाट्सएप कर, क्यूआर कोड स्कैन कर और नमो ऐप के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं. 

भाजपा की सदस्यता अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है. इस बीच, सोशल मीडिया के जरिए लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की जाएगी. इस मामले में पार्टी की ओर से सभी जिलों में बैठक रखी जाएगी. इस दौरान पार्टी को व‍िस्‍तार देने  पर निर्णय लिया जाएगा. आपको बता दें कि 2025 में भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चुनाव भी कराएगी. ऐसे में इसे काफी अहम माना जा रहा है.

इस दौरान पार्टी अल्पसंख्यकों तक भी अपनी पहुंच बनाने का प्रयास कर रही है. इसके लिए पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े पांच लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. जिन लोगों में पार्टी को लेकर किसी वजह से पूर्वधारणा है, उसे तोड़ा जाए. पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जोड़ने का जिम्मा मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपा है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा के खिलाफ भड़काते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home