लाइव सिटीज, पटना: झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के स्वजन के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस अपार दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट के माध्यम से हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि झारखंड के रामगढ़ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। शोकाकुल स्वजन के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
