HomeBiharबिहार के नालंदा के 13 लोगों की रामगढ़ में मौत, एक ही...

बिहार के नालंदा के 13 लोगों की रामगढ़ में मौत, एक ही परिवार के 8 बच्चे-महिलाएं शामिल, रजरप्पा जाने के दौरान हुआ हादसा

लाइव सिटीज, नालंदा: झारखंड के रामगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल सक्रिय हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जांघारो गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कुल 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ जिले के पैंकी इलाके के पास उनकी गाड़ी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर काफी भीषण थी और दुर्घटना के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कियाइस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में जान गंवाने वालों में चार मासूम बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक बिहार के नालंदा जिले के बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद मृतकों के गांव और परिवारों में शोक का माहौल है।

एसडीपीओ आलोक रंजन के अनुसार, मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे। घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और आधार कार्ड के जरिए कुछ मृतकों की पहचान की गई है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home