HomeBiharकटिहार में प्रेम प्रसंग मामले में महिला कॉन्स्टेबल की गोली मार हत्या,...

कटिहार में प्रेम प्रसंग मामले में महिला कॉन्स्टेबल की गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, कटिहार: एक तरफ वेलेंटाइन सप्ताह के अवसर पर युवक और युवति अलग अलग तरीके से प्रेम का इजहार कर रहें हैं, वहीं दूसरी ओर प्रेम प्रसंग में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मार हत्या कर दी गई है और इस हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर ही लगा है ..जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है.

जानकारी के अनुसार मृत महिला पुलिस प्रभा भारती वर्तमान में पुलिस लाइन कटिहार में कार्यरत थी. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी कोढ़ा पुलिस को दी गयी. कोढ़ा थाना अध्यक्ष ने लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. मृत महिला पुलिस युवती की पहचान घटना के करीब एक घंटे बाद मुंगेर निवासी प्रभा भारती के रूप में की गयी. जो पुलिस लाइन कटिहार में कार्यरत थी.

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की संध्या भटवाड़ा पंचायत भवन के समीप तीन चार राउंड गोली चलने की आवाज हुई. जब हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सड़क पर उक्त युवती का शव पड़ा हुआ था. वहां पर कोई नहीं था. घटनास्थल पर बरामद जिंदा कारतूस एवं खोखा एवं शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तह तक जाने की प्रयास में जुट चुके हैं. थाना अध्यक्ष रुपक रंजन सिंह ने बताया कि गोली लगने के कारण महिला पुलिस बल की मौत हुई है. पर अब तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home