HomeBiharछठ पर बिहार लौट रहे पिता-बेटे समेत तीन की मौत, औरंगाबाद में...

छठ पर बिहार लौट रहे पिता-बेटे समेत तीन की मौत, औरंगाबाद में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: NH-19 पर रतनुआ पेट्रोल पंप के पास आज सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों में दो पुरुष और 8 वर्षीय बच्चा शामिल है.

मृतकों की पहचान राजकुमार चौहान उम्र 48 साल निवासी सलेमपुर, रितेश उम्र 8 साल और भगवान दास के रूप में हुई है. राजकुमार चौहान और रितेश पिता पुत्र थे, जबकि भगवान दास राजकुमार चौहान (मृतक) के ससुर थे. वहीं, घायलों में राजकुमार चौहान (मृतक) के साले नीतीश चौहान और उनकी पत्नी किरण कुमारी शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार चौहान (मृतक) मुंबई में नौकरी करते थे. वह अपनी पत्नी किरण कुमारी और आठ वर्षीय बेटे रितेश (मृतक) के साथ मुंबई से बस के जरिए बनारस पहुंचे थे. वहां से नवादा स्थित अपने गांव जाने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी किराये पर ली थी. इस दौरान उनके ससुर भगवान दास, साला नीतीश चौहान और परिवार की एक अन्य महिला सदस्य साथ थी.

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह स्कॉर्पियो जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन में बैठे लोग अंदर ही फंसकर रह गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home