HomeBiharदिवाली के 3 दिन बाद भी बिहार की हवा में घुल रहा...

दिवाली के 3 दिन बाद भी बिहार की हवा में घुल रहा ‘जहर’, खतरनाक स्तर पर AQI

लाइव सिटीज, पटना: दीपावली का त्योहार बीत चुका है और छठ महापर्व की तैयारियों के बीच बिहार में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है. पर्व-त्योहारों के दौरान हुई आतिशबाजी के बाद उम्मीद थी कि धीरे-धीरे हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा लेकिन इसके उलट राज्य के कई जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर अब भी खराब से बेहद खतरनाक स्थिति में बना हुआ है.

ठंड बढ़ने और हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषित कण वातावरण में लंबे समय तक बने हुए हैं. इसका असर राजधानी पटना समेत राज्य के कई प्रमुख शहरों में देखने को मिल रहा है. 12 नवंबर की सुबह उपलब्ध रियल टाइम मॉनिटरिंग आंकड़ों के मुताबिक बिहार के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ 

बक्सर में AQI 368 दर्ज किया गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। वहीं मुजफ्फरपुर में 300, सिवान में 291, दरभंगा में 276 और समस्तीपुर में 268 AQI दर्ज किया गया. आरा में 250, गया में 244 और छपरा में 241 के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक बना हुआ है.

राजधानी पटना की बात करें तो यहां भी अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 208 से 239 के बीच दर्ज किया गया है. ये आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण अब केवल राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के दूसरे शहरों में भी तेजी से पैर पसार रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home