HomeBiharकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- नीतीश ने...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- नीतीश ने बिहार को पतन की ओर धकेला

लाइव सिटीज, मुंगेर: गिरिराज सिंह रविवार को विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी की मां और पूर्व विधायक दिवंगत पार्वती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तारापुर जाने के क्रम में मुंगेर के तेलिया तालाब इलाके में पहुंचे. जहां पर स्थानीय विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बिहार को पतन की ओर धकेलने का काम किया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान  गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और राजद के गठबंधन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कड़ा प्रहार किया. नीतीश बाबू की सरकार अब बिहार को पतन की और ले जाने का काम कर रही है. बिहार में अब तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है. सरकार बनने के बाद फुलवारी शरीफ में जो हुआ , पीर बहौर थाने में जिस ढंग से राजद के पूर्व मंत्री से अपराधियों को छुड़ाया ये गिरती हुई सरकार के शाख को बताती है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में जिस ढंग से मजहबी शुक्रवार को छुट्टी देने का प्रावधान है, ये सरकार हिंदू मुस्लिम को बांटने का काम कर रही है. सरकार मुस्लिमो को इतना प्रसारय देने का काम कर रही है की. पूर्वांचल में सरकार के संरक्षण में आतंक का वातावरण है. बेगूसराय में जिस समय घटना घटी कहां गई थी पुलिस. आधे घंटे तक 40 मिनट तक नृत्य होता रहा. ये दूसरे को गाली देते है गिरिराज सिंह , सुशील मोदी को गाली देने के बजाय अपने आप को देखें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home