HomeBiharकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सीएम नीतीश पर तंज, कहा- सोनिया गांधी...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सीएम नीतीश पर तंज, कहा- सोनिया गांधी ने पलटू राम को दुत्कार कर भगा दिया

लाइव सिटीज, पटना: विपक्षी एकता को मजबूत करन के लिए रविवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी. अब इस मुलाकात पर भाजपा ने निशाना साधा है.

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बेहद ही तल्ख लहजे में ट्वीट कर नीतीश कुमार निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सुनने में आया है कि सोनिया गांधी जी ने पलटू राम को दुत्कार के भगा दिया.

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से विदा कर दिया गया है, अब देश से उनकी विदाई की बारी है. उन्होंने कहा कि देश को बचाना है तो भाजपा को हटाना हाेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है. इसके बाद आगे की बात होगी. उन्होंने कहा कि हमारा विचार है देश में भाजपा के विरुद्ध सभी दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home