HomeBiharमौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के खास हिस्‍से में भारी...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के खास हिस्‍से में भारी बारिश के आसार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है. मानसून ने राज्‍य में सबसे अधिक सक्रियता सितंबर के महीने में ही दिखाई है, जब इसके लौटने का समय चल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को राज्‍य के 26 जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि वज्रपात को लेकर अलर्ट भी किया गया है. चार जिलों में भारी बारिश का खतरा भी है.

मौसम विज्ञानी की मानें तो पूर्व पश्चिम मानसून ट्रफ उत्तर पंजाब और इसके आसपास में बने कम दबाव का क्षेत्र से होते हुए दक्षिण पूर्व बिहार, हरियाणा, उत्तरप्रदेश से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है. इनके प्रभाव से प्रदेश में वज्रपात, मेघ गर्जन के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है.

सोमवार को पटना समेत बिहार के 26 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं प्रदेश के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार जिले में भारी वर्षा की चेतावनी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में वज्रपात व वर्षा का सिलसिला कुछ समय तक जारी रहने के आसार है. वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home