HomeBiharबांका में बेकाबू कार ने एक ही परिवार के 4 लोगों को...

बांका में बेकाबू कार ने एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचला, दुकान से लौट रहे थे सभी

लाइव सिटीज, बांका: बांका में सड़क हादसा हुआ है. जिले के सुईया थाना और घुठिया गांव के बीच स्थित कैफेटेरिया गेट के सामने अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी भतीजी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दुर्घटना में मृतका का डेढ़ वर्षीय नाती और पोता को गंभीर चोटें आईं हैं

मृतक की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के घुठिया गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रकिशोर सिंह की 70 वर्षीया पत्नी भवानी सिंह और बेगूसराय जिले के शाहपुर गांव निवासी रजनीश सिंह की 35 वर्षीय पत्नी पूजा सिंह के रूप में हुई है. इस दुर्घटना के दौरान मृतका पूजा सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र छोटू कुमार भी दूर फेंका गया था लेकिन वह बाल-बाल सुरक्षित बच गया. वहीं, साथ चल रहे मृतका का एक पोता भी वाहन के धक्के से बच गया.

वहीं, घटनास्थल से सभी घायलों को कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसडी मंडल ने जांच के बाद जख्मी भवानी सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी पूजा सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया था, जहां उसकी भी मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home